{"_id":"5defe0038ebc3e8800728dc0","slug":"lekhpal-on-strike-kushinagar-news-gkp3327670153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने की हड़ताल, तहसील पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने की हड़ताल, तहसील पर दिया धरना
विज्ञापन
पडरौना तहसील में धरना पर बैठे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदस्य।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने की हड़ताल, तहसील पर दिया धरना
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा
पडरौना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी। कामकाज बंद कर लेखपाल अपने क्षेत्र की तहसीलों पर एकत्र हुए और धरना दिया। अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सदर तहसील क्षेत्र के लेखपाल मंगलवार को छावनी के तहसील परिसर में जुटे। अपनी आठ मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलनरत लेखपालों ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने निर्णय लिया कि जब तक संगठन की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष प्रद्युम्न राव ने की और संचालन तहसील मंत्री विवेक कुमार एवं पूर्व जिला मंत्री नीलेश रंजन राव ने संयुक्तरूप से किया।
इस धरना प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, जिला मंत्री वंशबहादुर यादव, जिला कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान रामदर्शन शर्मा, अग्निवेश, मनीष, मीनू सिंह, पिंकी मिश्रा, सुप्रिया राज, उस्मान गनी, शीतल कुमार सिंह, बलराम कुशवाहा, बबिता सिंह, योगेंद्र गुप्ता, रमेश प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, बिहारी प्रसाद, अब्दुल कुद्दूस, देवेंद्र सिंह, तुफैल अहमद सहित अन्य लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर लेखपालों ने दिया धरना
कसया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कसया क्षेत्र के लेखपालों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष ब्रजेश मणि त्रिपाठी, मंत्री हरिशंकर सिंह, अरविंद पति त्रिपाठी, राजू प्रजापति, अवधेश, मदन यादव, नंदलाल पाठक सहित अन्य लेखपाल मौजूद थे।