फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   leadres vote

Kushinagar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत जिले के सभी माननीयों ने किया मतदान

Fri, 05 May 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
leadres vote
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर निकाय चुनाव में आम लोगों के साथ जिले के माननीयों ने भी मतदान किया। इसके बाद जलपान किया। मतदान करने के बाद माननीयों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की।
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। करीब नौ बजे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता आरपीएन सिंह कोठा दरबार स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वह आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की। कुछ देर बाद उनका नंबर आने पर सभी प्रक्रिया पूरी कर बूथ के भीतर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसी तरह स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्याण इंटर कॉलेज में बने बूथ पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने परिवार के लोगों के साथ पहुंचकर मतदान किया। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज परिसर में बने बूथ संख्या-12 पर पहुंचे खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने मतदान किया। उन्होंने कस्बे के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की अपील की। इसी तरह कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कसया स्थित अपने बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed