फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lead 2: Rs 21 crore approved to change the face of the city, construction work will start soon

Kushinagar News: नगर की सूरत बदलने के लिए 21 करोड़ स्वीकृत, शीघ्र शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

Tue, 31 Oct 2023 04:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 31 Oct 2023 04:25 PM IST
सार

नगर के सुभाष चौक स्थित हनुमान पोखरा, बेलवा स्थित पोखरा, रामधाम पोखरा समेत नगर और विस्तारित क्षेत्र के पोखरों का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से शहर के सभी पोखरों पर छठ घाटों पर छठ वेदी, सीढ़ी, पाथ-वे के अलावा पौधरोपण के कार्य कराएं जाएंगे।

विज्ञापन
Lead 2: Rs 21 crore approved to change the face of the city, construction work will start soon
नगर के अंबे चौक के पास क्षतिग्रस्त बाइपास सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शासन की तरफ से पडरौना नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याें के लिए 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें नगर का रेलवे स्टेशन व बाईपास रोड के अलावा छठ घाट व खिरकिया में मुक्तिधान का निर्माण कार्य समेत अन्य सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


स्वीकृत धनराशि से नगर के अलावा विस्तारित क्षेत्र की भी छोटी-बड़ी सड़कों का निर्माण होगा। यह निर्माण कार्य छह नवंबर के बाद शुरू कराने की योजना है। इसके लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। नगर के बाईपास और रेलवे स्टेशन मार्ग का निर्माण होने के बाद शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


पडरौना-कठकुंइया मार्ग से अंबे चौक तक करीब दो किलोमीटर बाईपास सड़क बनी है। यह सड़क जटहां मार्ग को जोड़ती है। इस मार्ग पर भूतनाथ कॉलोनी, ओंकार वाटिका, जगदीशपुरम समेत अन्य कई वीआईपी कॉलोनी बसी हैं। शहर के सभी बड़े डॉक्टरों का अस्पताल भी इसी मार्ग के पास-पास है। इसलिए यह शहर की सबसे प्रमुख सड़क मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

समय पर मरम्मत और देखरेख नहीं होने से यह पूरी तरह बदहाल हो चुकी थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने पिछले कार्यकाल में इस बाईपास सड़क को रेलवे स्टेशन तिराहे से बेलवा चुंगी तक बनवाने को कार्य किया था, लेकिन बेलवा चुंगी से अंबे चौक तक इस सड़क की स्थिति बदहाल बनी थी।

सड़क पर बने डेढ़ से दो फिट के गड्ढ़ों में बाइक सवार हर दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क से उड़ने वाली धूल आस-पास के लोगों को बीमार बना रही है। शासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इसी तरह नगर के जलकल से रेलवे स्टेशन तक बनी स्टेशन मार्ग भी मरम्मत के अभाव में बीते तीन से चार वर्षों से बदहाल है। इसके निर्माण के लिए नगर पालिका ने करीब एक वर्ष पहले ही पहल की थी, लेकिन रेलवे की तरफ से एनओसी नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन की तरफ से दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

 

शहर के छठ घाट का तीन करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण

नगर के सुभाष चौक स्थित हनुमान पोखरा, बेलवा स्थित पोखरा, रामधाम पोखरा समेत नगर और विस्तारित क्षेत्र के पोखरों का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से शहर के सभी पोखरों पर छठ घाटों पर छठ वेदी, सीढ़ी, पाथ-वे के अलावा पौधरोपण के कार्य कराएं जाएंगे। इसके अलावा शहर के बड़े पोखरों पर जगह की उपलब्धता के अनुसार बच्चों के खेलने के लिए पार्क और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

चार करोड़ से खिरकिया में बनेगा मुक्तिधाम
नगर के सटे खिरकिया मंदिर से गुजरी झरही नदी के तट पर चार करोड़ रुपये से मुक्तिधाम का निर्माण होगा। शासन से अवमुक्त इस धनराशि से मुक्तिधाम के पास अंत्येष्ठी स्थल, नदी की सफाई कर वहां उसमें उतरने के लिए सीढ़ी, पाथ-वे और पौधरोपण समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

नगर समेत विस्तारित क्षेत्र के गांवों की भी बनेंगी सड़कें
नगर के विकास के लिए शासन से मिली धनराशि से नगर के विभिन्न मोहल्लों की क्षतिग्रस्त सड़क और गलियों की नए सिरे से कराया जाएगा। इनके निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी समाप्त हो जाएंगी। सब कुछ ठीक रहा तो इन सड़कों का निर्माण कार्य छठ पर्व के बाद शुरू हो जाएगा।

 

निर्माण कार्य होने से मिलेगी शहर के विकास को गति
शहर का बाइपास व रेलवे स्टेशन रोड काफी दिनों से बदहाल है। इससे बचने के लिए लोग शहर के बीच से होकर जाते हैं। यदि इसका निर्माण हो जाएगा तो लोगों को शहर में जाना नहीं पड़ेगा। इसके निर्माण होने से लोगों को जाम से निजात मिलने के साथ ही शहर के विकास को भी गति मिलेगी। - जगदंबा अग्रवाल, निवासी, साहबगंज

बाइक सड़क के किनारे घर और दुकान हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से जब भी कोई वाहन गुजरती है। उसके पीछे उड़ने वाली दुकान और घर की खिड़की के रास्ते कमरे में चला जाता हैै। यही हाल सड़क किनारे बसे सभी लोगों की है। इसकी वजह से परिवार के लोगों को परेशानी होने के साथ बीमारी से निजात मिलेगी। नगर पालिका का यह प्रयास सराहनीय है।- कंदन वर्मा, व्यापारी

बाईपास सड़क समेत अन्य निर्माण कार्य की मांग लोग लंबे समय कर रहे थे। इसकी स्वीकृति मिलने की खबर स्वागत योग्य है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी।- शिवमोहन जायसवाल, व्यापारी

शहर के बाईपास अथवा कई मोहल्लों की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के रास्ते जाने के बजाए लोग बीच शहर से होकर जाते थे। इससे हमेशा जाम लगती है। त्योहार के समय तो जाम की समस्या और बढ़ जाती है। यदि इस सड़क का निर्माण हो गया तो शहर के लोगों के अलावा यहां आने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।- अजय मिश्र, राहगीर

शहर समेत नगर के विस्तारित क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता हैं। शहर में बाईपास व स्टेशन रोड, मुक्तिधाम, छठघाट सुंदरीकरण समेत अन्य विकास कार्याें का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर इन परिजयोजनाओं को स्वीकृत कराने के लिए आग्रह भी किया गया था। शासन ने 21 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण की स्वीकृत दी है। प्रथम किस्त के रूप में करीब तीन करोड़ रुपये दिपावली के पहले मिलने की संभावना है। अन्य प्रक्रिया भी पूरी की जा रही हैं। नवबंर के अंत तक सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- विनय कुमार जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed