{"_id":"69b86b35930e1ec282089dcd","slug":"lathi-charge-in-land-dispute-fir-against-three-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147562-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में चटकी लाठियां, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में चटकी लाठियां, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियांवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च को शाम लगभग 6:00 बजे जमीन विवाद को लेकर विपक्षी रामअजोर, राम बेलास व दीपांशू उनके दरवाजे पर लाठी-डंडा लेकर आए और गालियां देने लगे। मना करने पर उनको मारने पीटने लगे। घटना देखकर बचाव में आए भतीजे गुलशन कुमार समेत अन्य को भी मारापीटा। शोर सुनकर गांव के तमाम लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।