{"_id":"657cb3149de81129270a3177","slug":"lakhimpur-kheri-team-won-the-semi-final-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9393-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लखीमपुर खीरी की टीम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लखीमपुर खीरी की टीम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
Sat, 16 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। जोगिया गांव में यूथ क्लब जोगिया एवं रेड हिल्स ग्रुप कसया की तरफ से आयोजित 24वें आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें गौरी फेंटा क्लब लखीमपुर खीरी की टीम ने ओपी फुटबाल क्लब धनबाद को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
इंजीनियर शमसुल होदा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर फुटबाल मैच शुरू कराया। इसके बाद आमने-सामने हुई दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाना शुरू किया। इस मुकाबले में लखीमपुर खीरी की टीम ने पहले हाफ में ही धनबाद की टीम पर दो गोल दागकर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों में से किसी भी टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। अंत में लखीमपुर खीरी की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के मुख्य निर्णायक प्रभात मिश्रा, सहायक निर्णायक रहमत अली और मसूद अहमद रहे।
इस दौरान भुवनेश्वर राय, कौशल किशोर सिंह, योगेंद्र कुमार, मिन्हाज अंसारी, सिकंदर, मोहम्मद इसरायल अंसारी, नितांत सिंह, चंद्रदीप कुशवाहा, तौकीर, कमरूल, अनुभव, मुस्लिम, जमशेद, बैतुल्लाह,डब्लू, सद्दाम, कुतुबुद्दीन, असलम आदि मौजूद रहे।