फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar's development should be like Gorakhpur

Kushinagar News: सीएम से लोगों को उम्मीदें, गोरखपुर जैसा हो कुशीनगर का विकास

Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Wed, 29 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar's development should be like Gorakhpur
खड्डा नगर में सड़कों के किनारे होती रही साफ-सफाई। संवाद
कुशीनगर जिले के खड्डा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। अफसरों के रवैये से मायूस लोगों को नगर के विकास की काफी उम्मीद है। लोगों का कहना है कि गोरखपुर की तरह कुशीनगर का भी विकास होना चाहिए।
विज्ञापन


नगर के भीतर बने बाईपास रोड की मरम्मत नहीं हो पा रही है। करीब तीन साल से टूटी सड़क पर रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए लोग अंबे चौक से जटहां रोड तक दुश्वारियां भरा सफर पूरा करते हैं। बरसात के बाद जाड़े का मौसम गुजर गया। अब गर्मी में भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। सुभाष चौक से लेकर राजदरबार तक सड़क की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी, नौका टोला, बलुचहां रोड, ओंकारवाटिका कॉलोनी, अंबे चौक, कठकुइयां रोड सहित अन्य जगहों पर बरसात में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर के भीतर से पानी निकलने का इंतजाम नहीं होने से यह नौबत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के भीतर बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। जर्जर तारों के बीच स्पार्किंग होने से अक्सर बिजली गुल हो जाती है। नगर के प्रमुख जगहों पर सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, बलुचहा, साहबगंज सहित अन्य मोहल्लों में बिजली के जर्जर तारों का जाल फैला हुआ है। इनसे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

नगर के भीतर आए दिन जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के अलावा पार्किंग की व्यवस्था करने की जरूरत है। बिहार, खड्डा और रामकोला रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नए सिरे से रिंग रोड बनाने की जरूरत है।

इन समस्याओं का भी हो समाधान
  • रेलवे स्टेशन होकर दिल्ली सहित अन्य बड़ों शहरों के लिए ट्रेन की सुविधा दी जाए।
  • बंद चीनी मिलों की जगह नए उद्योग लगाए जाएं।
  • पडरौना डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

नगर के विकास के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन कोई काम नहीं दिख रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री से इस बात की उम्मीद है कि अच्छी सड़क मिल जाएगी। -डॉ. अरुण कुमार गौतम


बिजली तारों की हालत देखिए। हवा चलने पर बिजली कटौती बढ़ जाएगी। जर्जर तारों का जाल फैला हुआ है। इससे आए दिन शाॅर्ट सर्किट होती रहती है।-मनीष शुक्ला

नगर में जलभराव सहित अन्य समस्याएं प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री जैसे गोरखपुर का विकास कर रहे हैं, उसी तरह से पडरौना, कुशीनगर का विकास कराएं।-संजीव कुमार

हम लोग देख रहे हैं कि विकास की बात तो बहुत होती है, लेकिन दावों के उलट सबकुछ नजर आता है। इससे सरकार का नाम खराब होता है। नगर में सड़क, बिजली और पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। -गौरव गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed