फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar:two more death

बीमारी से दो और मुसहरों की मौत

Thu, 22 Aug 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
kushinagar:two more death
शाहपुर माफी गांव की मुसहर बस्ती में दवा वितरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : KUSHINAGAR
बीमारी से दो और मुसहरों की मौत
विज्ञापन

एक महीने में मरने वालों की संख्या हुई पांच, 30 से अधिक अब भी बीमार
डीएम, सीडीओ, सीएमओ सहित कई अधिकारी गांव में पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। क्षेत्र के रामपुरपट्टी गांव में तीन मुसहरों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं कि इसी ब्लॉक के सोरहवा गांव के शाहपुर माफी टोला में भी दो मुसहरों की बीमारी से मौत हो गई। इस टोले में एक माह के भीतर पांच मुसहरों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग बीमार हैँ। बृहस्पतिवार को प्रशासन तक सूचना पहुंचते ही खलबली मच गई। डीएम, सीडीओ, सीएमओ सहित कई अधिकारी गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवारों को जरुरी सहायता मुहैया कराई। डीएम ने मृतकों के परिवारवालों को दस-दस हजार रुपये की सहायता दी और उन्हें पारिवारिक लाभ योजना से लाभान्वित करने तथा गांव में सफाई पर विशेष जोर देने के लिए निर्देशित किया।
दुदही ब्लॉक के सोरहवा गांव के शाहपुर माफी टोला में बुधवार शाम बादामी देवी (28) ट्यूमर व बुखार से तथा सुदर्शन (30) की फालिज और बुखार से मौत हो गई, जबकि 20 दिन पहले कैलाश (40) की टीबी से मौत हो गई थी। 22 दिन पहले मनीता (15) की बुखार से और 25 दिन पहले मीरा (30) की पीलिया एवं बुखार से मौत हो गई थी। यहां के पप्पू (6), मोहित (5), सूरज (6), मुकेश (16), कमलेश (8), दिनेश (5), अंजनी (15), विशाल(5), गोविंद (3), अंजू (3), राजमती (10), इंद्रावती (26), रमाकांत (40), सोनिया (6), रमिता (14), जीरा (35), अंगद (5), अलिंदा (3), अर्चना (4), संदीप (2), दीपक (3), देवेंद्र (3), आदित्य (4), राकेश (12), गुड़िया (7), ग्रहण (15), आरती (12), प्रियंका (14), प्रिया (12), मंजुला (20), अभिषेक (3), संतोषी (19), कृष्ण कुमार (10) और उषा (30) विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार, खांसी, पीलिया सहित विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें कुछ में टीबी के लक्षण भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इस टोले में एक माह के भीतर पांच की मौत और 30 से अधिक लोगों केे बीमार होने की सूचना पर प्रशासनिक हलके में खलबली मच गई। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, सीडीओ आनंद कुमार और सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों व गांववालों से इस बारे में जानकारी ली। गांव में गंदगी का अंबार देख तत्काल स्वास्थ्य कैंप, सफाई कार्य, दवा का छिड़काव शुरू कराया गया। इस दौरान डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, एसडीएम अरविंद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन पांडेय, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा, एडीओ रामबेलाश गौंड़, दुदही सीएचसी प्रभारी डॉ. एके पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बोले, मृतकों के परिवारों को दी गई सहायता
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा उन्हें पारिवारिक लाभ योजना का चेक उनके खाते में भेजकर लाभांवित करने का निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिभयंा गया है। इस गांव में भी मुसहरों की मौत बीमारी के कारण हुई है। गांव में सफाई रखने तथा स्वास्थ्य कैँप लगाकर लोगों का उपचार करने का निर्देश दिया गया है।

सीएमओ बोले, डोर टू डोर किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण
सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य टीम के साथ पीड़ितों के गांव में गए थे। वहां दुदही सीएचसी प्रभारी एवं फार्मासिस्ट की अगुवाई में स्वास्थ्य टीमों ने डोर टू डोर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। उस गांव में 140 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। इसी तरह बगल के गांव दोघरा, रामपुर बरहन सहित अन्य गांवों में भी स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण शुरू कराया गया है। कई दिनों से जिन्हें खांसी हुई है, उनकी जांच कर दवा देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed