{"_id":"667fafc23d836bada909d5db","slug":"kushinagar-police-has-arrested-three-animal-smugglers-one-got-injured-in-the-encounter-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar Nagar: पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़, एक घायल समेत तीन गिरफ्तार- ले जा रहे बिहार; धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar Nagar: पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़, एक घायल समेत तीन गिरफ्तार- ले जा रहे बिहार; धरे गए
Sat, 29 Jun 2024 12:25 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर के साथ पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा कोतवाली के हाईवे स्थित पगरा गांव के पास पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल हो गया। इसके अलावा पुलिस ने दो और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप से वध के लिए बिहार ले जा रहे प्रतिबंधित पांच गोवंशों कों पुलिस ने मुक्त कराया।
विज्ञापन
तस्करों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, चार खोखा, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल, आठ सौ रूपये, पांच गो वंशीय पशु व एक पिकअप को बरामद किया। पुलिस टीम ने मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जबकि दो तस्कर हिरासत में है।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली के गोरखपुर -कसया हाईवे के गांव पगरा के समीप सूचना के आधार पर पुलिस वाहनों की जांच कर रहीं थी। इसी दौरान गोवंश लदा एक पिकअप आते दिखा। पुलिस टीम ने वाहन को रोकना चाहा तो तस्करों ने वाहन खड़ा कर पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरु कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में एक घायल कोतवाली हाटा के मुजहना निवासी शराफ़त अली को गिरफ्तार किया। जबकि बिहार, गोपालगंज के गांव धरमचक निवासी शेबू आलम व पश्चिमी चंपारण के बेतिया जिले के भेड़िहारी निवासी कहार शेख को दौड़ा कर दबोच लिया।