{"_id":"63cd721e10908944173ae8e5","slug":"kushinagar-one-youth-died-another-injured-in-a-road-accident-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: ट्रक से टकरा कार के उड़े परखच्चे, मोतिहारी के वार्ड पार्षद की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: ट्रक से टकरा कार के उड़े परखच्चे, मोतिहारी के वार्ड पार्षद की मौत, साथी घायल
Mon, 23 Jan 2023 01:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 Jan 2023 01:27 PM IST
सार
बिहार प्रांत के मोतीहारी जिले के अविनाश झा (45) और संजीव पांडेय (40) किसी काम से गोरखपुर गए थे। वापस बिहार जाते समय जब तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में पहुंचे थे, जहां पहले से खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में एनएच-28 पर सड़क के उत्तरी लेन पर रविवार की रात लगभग पौने नौ बजे जोकवा बाजार में खड़े ट्रक में कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे कर सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के मोतीहारी जिले के अविनाश झा (45) और संजीव पांडेय (40) किसी काम से गोरखपुर गए थे। वापस बिहार जाते समय जब तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में पहुंचे थे, जहां पहले से खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें अविनाश झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद संजीव पांडेय की स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी नगर निगम वार्ड 35 से अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू (35) वार्ड पार्षद था।
विज्ञापन