फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar mahostava start from sunday

कुशीनगर महोत्सव के लिए उपमुख्यमंत्री, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों ने दी अग्रिम शुभकामनाएं

Sat, 12 Dec 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
kushinagar mahostava start from sunday
कुशीनगर महोत्सव के लिए उपमुख्यमंत्री, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों ने दी अग्रिम शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। कुशीनगर की ऐतिहासिक विरासत-संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए हर साल होने वाला कुशीनगर महोत्सव आज से होगा। इस आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री, मंत्री, अभिनेता और गायकों ने वीडियो संदेश जारी कर सफलता की कामना की है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि कुशीनगर महोत्सव का आयोजन सराहनीय है। नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति को समर्पित यह कार्यक्रम क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कुशीनगर में इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप पर्यटन क्षेत्र में तेजी आएगी। अर्जुन पुरस्कार विजेता, पद्मश्री से सम्मानित प्रशांति सिंह ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खेलाओ’ का नारा देते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की। अभिनेत्री उपासना सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कुशीनगर समृद्ध होगा। पद्मश्री गायक डॉ. शोभा घोष ने कहा कि यह कुशीनगर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक अच्छा प्रयास है। ऐसे महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजन से कई युवा प्रतिभाएं सामने आएंगी। क्षेत्र का विकास होगा, पयर्टन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। कवियत्रि अनामिका अंबर जैन ने कहा कि कुशीनगर में महोत्सव की परंपरा यहां के धार्मिक महत्व को और बढ़ाएगी। बुद्ध की यह धरती वास्तविक मुकाम को हासिल करेगा। इस महोत्सव का आयोजन अनूठा व गौरवपूर्ण है।
विज्ञापन

राम विवाह महोत्सव की तैयारी पूर्ण
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के सेमरा हर्दो पट्टी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बेलही कुटी परिसर में पांच दिवसीय श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन की सभी तैयारियां पुरी कर ली गईं है। आयोजन कर्ता श्याम दास उर्फ बालक दास ने बताया की कार्यक्रम 15 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को पूर्णाहूति एवं भंडारा के साथ संपन्न होगा। ग्रामीणों एवं जन सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के विवाह पर आधारित झांकी, कथा, प्रवचन का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक चलता रहेगा। महोत्सव में प्रमुख प्रवचन कर्ता श्रवण व्यास होंगे। वह दोपहर एक बजे से चार बजे तक और शाम सात बजे से रात दस बजे तक राम कथा पर आधारित प्रसंग की कथा सुनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed