फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar International Airport gets license for flight

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ान के लिए मिला लाइसेंस

Tue, 23 Feb 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar International Airport gets license for flight
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ान के लिए मिला लाइसेंस
विज्ञापन

- प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना
- देश का 87वां हवाई अड्डा होगा, जहां से यात्रियों के लिए हवाई सेवा का संचालन होगा
- डीजीसीए की तरफ से नई दिल्ली में एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर को सौंपा गया अधिकार पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंगलवार को डीजीसीए ने उड़ान के लिए लाइसेंस दे दिया। अब कुशीनगर हवाई अड्डे से जल्द उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ान शुरू कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से लगातार कोशिश हो रही थी। सितंबर में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण किया था। इसके औपचारिक उद्घाटन और पहली हवाई सेवा श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट के लिए शुरू कराने को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति से पत्राचार भी हो चुका है। कुशीनगर हवाई अड्डे के डॉयरेक्टर एके द्विवेदी उड़ान शुरू कराने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में जुटे हैं। मंगलवार को डीजीसीए के डॉयरेक्टर जनरल अरुण कुमार, नई दिल्ली ने कुशीनगर हवाई अड्डे के डॉयरेक्टर एके द्विवेदी को लाइसेंस की प्रति सौंपी। लाइसेंस मिलने के बाद कुशीनगर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया है। यह देश का 87वां नागरिक हवाई अड्डा हो गया है। प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ और दूसरा बनारस है।
विज्ञापन

डॉयरेक्टर एके द्विवेदी ने लाइसेंस मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट की जांच की थी। एयरपोर्ट अथारिटी को कुछ खामियों को दूर करने के लिए कहा गया था। कमियों को दूर कर लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। जांच के बाद डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया है। जारी लाइसेंस पब्लिक यूज के लिए है। यह लाइसेंस 4सी कटेगरी में वीएफआर ऑपरेशन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने जताया पीएम-सीएम का आभार
कुशीनगर हवाई अड्डे से नियमित उड़ान शुरू कराने के लिए लगातार प्रयासरत सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि अब सपना सच होने के करीब है। इस हवाई अड्डे से उड़ान शुरू कराने में आ रही अंतिम बाधा भी दूर हो चुकी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कुशीनगर हवाई अड्डे के निर्माण व जल्द उड़ान शुरू कराने के लिए हरसंभव सहयोग दिया है। जल्द ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed