फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar: dead body found in pond

पोखरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 19 Aug 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
kushinagar: dead body found in pond
पोखरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के भरपटिया गांव के उत्तर पोखरे में युवक का शव मिला। थोड़ी देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस भी पहुंच गई। शव को बाहर निकलवा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई है।

मनिया छपरा के भरपटिया टोला के 45 वर्षीय राम अशीष साहनी पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। वह दूसरे नंबर के भाई बनारसी साहनी के परिवार के साथ रहते थे। राम अशीष अविवाहित थे। वह पांच माह पूर्व भरपटिया चौराहे के पास किराए पर पोखरा लेकर मछली पाले थे। रखवाली के लिए रात में पोखरे के किनारे सोते थे। शनिवार की रात भी वह घर से भोजन कर सोने के लिए पोखरे पर गए थे। रविवार सुबह उनका भतीजा राजेश साहनी उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन बात नहीं होने पर ढूंढते हुए पोखरे पर पहुंच गया। पोखरे में राम अशीष की लाश देख शोर मचाने लगा। परिजन और गांव के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या कर शव पोखरे में फेंकने की आशंका जताई। सूचना पर एसओ के साथ डॉग स्क्वॉड भी पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। चेहरे और शरीर पर लगे घाव देख कर पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या कर पोखरे में फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed