फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushi Nagar in singles, Deoria champions in team match

एकल में कुशीनगर, टीम मुकाबले में देवरिया चैंपियन

Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 18 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kushi Nagar in singles, Deoria champions in team match
पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिला स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार की शाम को हुआ। एकल मुकाबलों में कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा लेकिन टीम मुकाबलों में देवरिया ओवरऑल चैंपियन बना। गोरखपुर को टीम मुकाबलों में दूसरा स्थान मिला। ओवरऑल चैंपियन को लेकर देवरिया और गोरखपुर के व्यायाम शिक्षकों के बीच कहासुनी भी हुई। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं की तरफ से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


समापन अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे पूरी लगन के साथ और मेहनत करें, जिससे कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, बीएसए हेमंत राव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री छेदी प्रसाद, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


इससे पहले हुए अंतिम दिन के मुकाबले में गोला क्षेपण और चक्रक्षेपण में कुशीनगर की गुंजा गौंड़ प्रथम रहीं। जूनियर स्तर तैराकी बालक वर्ग में कुशीनगर के बृजेश चौहान प्रथम, महराजगंज के शेषनाथ द्वितीय और आकाश मद्घेशिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 100 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में बृजेश चौहान कुशीनगर प्रथम, आकाश मद्घेशिया देवरिया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कुश्ती में बालक वर्ग के 27 किलोग्राम में देवरिया के शिवम प्रथम, कुशीनगर के साहिल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त और विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने पुरस्कृत किया। 
इस मौके पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, अनिल कुमार मिश्र, राजकुमार सिंह, अनूप सिंह, अरविंद मणि त्रिपाठी, सत्यजीत द्विवेदी, अनूप गुप्ता, मोहम्मद तारिक, तरकेश्वर शुक्ल, एसएन प्रजापति, कन्हैया, जितेंद्र गौतम, विवेक पांडेय, पंकज सिंह, सुनील दूबे, विनोद तिवारी, विद्यावती चौरसिया, श्रीनिवास शर्मा, दुर्गेश तिवारी, शाहिद अनवर, योगेंद्र शुक्ल, आदित्य सिंह, मुकेश तिवारी, उमाशंकर सिंह, हरेंद्र यादव, मदन यादव, रजनीशचंद त्रिपाठी, सुनील तिवारी, धर्मेंद्र, अनूप श्रीवास्तव, रेनूबाला सिंह, अमरेंद्र आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। 

---
ओवरऑल चैंपियन पर रहा विवाद
पडरौना। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह विवादों के चलते चर्चा में आ गया। हुआ यूं कि अंकों के आधार पर देवरिया को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इस पर गोरखपुर की टीम ने आपत्ति की। कुशीनगर के व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र के अनुसार यहां टेबल टेनिस का मुकाबला नहीं हो पाया था। इसका मैच बाद में कराने पर सहमति बन गई थी। इसके अलावा हुए अन्य खेलों में विजेता टीमों को मिले अंक के आधार पर ही ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया था। इसमें देवरिया को प्रथम, गोरखपुर केे द्वितीय, कुशीनगर को तृतीय और महराजगंज को चतुर्थ स्थान मिला था। परंतु गोरखपुर की टीम को इस पर आपत्ति थी। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सीडीओ और डीपीआरओ की मौजूदगी में पूरी जानकारी दी गई। इस पर अन्य टीमें संतुष्ट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed