फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   korona

जिला अस्पताल की एमएमसीएच विंग में बना कोविड अस्पताल

Tue, 06 Apr 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
korona
जिला अस्पताल की एमएमसीएच विंग में बना कोविड अस्पताल
विज्ञापन

24 बेड वेंटीलेटरयुक्त आईसीयू में तब्दील, अस्पताल में बनाया गया कोविड कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाते हुए जिला अस्पताल परिसर में स्थित 100 बेड की एमएमसीएच विंग को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित कर दिया है। इसमें से 24 बेड को वेंटीलेटर युक्त आईसीयू में तब्दील किया गया है। सीएमओ दफ्तर में बना कोविड कंट्रोल रूम कोविड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच और इलाज के लिए पिछले साल भी इसे कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। संक्रमण घटने पर स्टॉफ कम कर दिया गया। लगभग एक पखवाड़े से संक्रमण बढ़ने के कारण इसे पुन: सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पिछले साल सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां तीन शिफ्टों में कर्मचारी तैनात किए गए थे। इस बार यह कंट्रोल रूम कोविड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुधवार से वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि कोविड महामारी का संक्रमण रोकने के लिए शासन-प्रशासन की तरफ से पूरा जोर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल स्थित 100 बेड के एमएमसीएच विंग (मॉडर्न मैटर्निटी एंड चाइल्ड हेल्थ विंग) को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बजरंगी पांडेय ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड अस्पताल पूरी तरह तैयार है। 100 बेड में 24 वेंटीलेटरयुक्त हैं। यहां कोविड के गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां कोविड कंट्रोल रूम भी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed