फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   korona

चार कोरोना योद्धा होंगे सम्मानित

Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
korona
चार कोरोना योद्धा होंगे सम्मानित
विज्ञापन

लकी ड्रा के माध्यम से होगा चयन, अधिकतम दो हजार रुपये का दिया जाएगा पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले और कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनो डोज लगवाने वाले कोरोना योद्धा पुरस्कृत होंगे। इन्हें सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष डीएम की मौजूदगी में लकी ड्रॉ आयोजित होगा। इसमें चयनित चार कोरोना वारियर्स को अधिकतम दो हजार रुपये के पुरस्कार दिया जाएगा।
जनपद में 16 जनवरी से ही कोरोनारोधी टीकाकरण चल रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद दूसरे चरण के टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को शामिल किया गया, जिसमें पुलिस, राजस्व, पंचायतीराज, होमगार्ड्स व अन्य विभागों के कोरोना योद्धा शामिल किए गए। इनका टीकाकरण भी अब पूर्ण होने को है। अब तक 16 हजार से अधिक कोरोना वारियर्स (स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स) का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। इनके टीकाकरण कार्ड का एक हिस्सा टीका लगाने वाली संबंधित एएनएम या अन्य स्वास्थ्यकर्मी की तरफ से जमा कर लिया गया था। जिन वारियर्स ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली है, उनके कार्ड को एकत्र कर लकी ड्रॉ किया जाएगा। यह व्यवस्था अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सभी जनपदों में की जा रही है। कुशीनगर जनपद में लकी ड्रॉ के जरिए जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डीएम अथवा किसी बालक द्वारा चार भाग्यशाली व्यक्तियों का कार्ड चुना जाएगा। इन्हें अधिकतम दो हजार रुपये का पुरस्कार उत्साहवर्द्धन स्वरूप दिया जाएगा। इस लकी ड्रॉ में वही कोरोना वारियर्स शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने 16 जनवरी से तीन अप्रैल के बीच कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ली है।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले कोरोना वारियर्स को ही लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। डीएम की उपस्थिति में लकी ड्रॉ होगा। स्वयं डीएम या किसी बालक द्वारा चार भाग्यशाली व्यक्तियों को चुना जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह लकी ड्रॉ कोविड टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहन के लिए शासन स्तर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार गुप्ता,
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed