फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kisaanon ke samaksh sinchaee ka sankat

किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट

Thu, 07 Jul 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
kisaanon ke samaksh sinchaee ka sankat
किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं चालू हो पाए नलकूप
पंपिंगसेट से करनी पड़ रही सिंचाई
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। फसल की सिंचाई के लिए बने नलकूप कई जगह ध्वस्त हो चुके हैं। किसानों को पंपिंगसेट से फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
कई स्थानों पर राजकीय नलकूप बेकार पड़े हैं। इनमें कोई न कोई कमी है। इन्हें ठीक कराने के लिए विभाग रुचि नहीं दिखा रहा है। कुछ नलकूप रिबोर की बाट जोह रहे हैं तो कुछ ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते बंद हैं। कई नलकूप की नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी खेतों में नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

पकड़ी गोसाई गांव का राजकीय नलकूप तीन और लक्ष्मीपुर में दो साल से खराब है। लवकुश में नलकूप की नाली ध्वस्त हो गई है। किसानों का कहना है कि नलकूप की खराबी के चलते फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है या फिर पंपिंगसेट से सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवा राजापाकड़ के जमुआन व बतरौली, सपही टड़वा में दो, दुमही व धर्मपुर पर्वत में एक-एक, भेलया चंद्रौटा में एक राजकीय नलकूप यांत्रिक खराबी और नालियां जर्जर होने के चलते बंद पड़े हैं। किसान रामनरेश लाल श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, हरिगोविंद मिश्र, रामबिहारी राय, विनोद यादव, पौहारी सिंह, आस मुहम्मद, अशोक तिवारी, राम प्रसाद, मायाशंकर यादव का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नलकूप ठीक नहीं किए जा रहे हैं।

...
कोट
नलकूप से क्षेत्र के किसानों की सिंचाई निरंतर होती है। क्षेत्र विशेष से कोई ऐसी सूचना नहीं है कि नलकूप खराब पड़े हैं। यदि ऐसा है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
रणबीर सिंह, एसडीओ नलकूप, कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed