फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapped and gang Molested teenager for five days in Kushinagar

Kushinagar: अपहरण कर किशोरी से पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, बिहार ले जाकर युवकों ने की वारदात

Fri, 11 Nov 2022 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Nov 2022 03:04 PM IST
सार

पिता ने आरोप लगाया कि दो नवंबर की रात उनकी नाबालिग बेटी को बाइक सवार दो युवकों ने मुंह और आंख में कपड़ा बांधकर अपहरण कर लिया। उसे धमकाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए। फिर वहां से उसे बिहार के रंगललही गांव के पास कमरे में बंद करके युवकों ने उसके साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Kidnapped and gang Molested teenager for five days in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक किशोरी का अपहरण कर उसे बिहार ले गए। हालत बिगड़ने पर पिता के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। किशोरी का उपचार कराने के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरवाट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पिता ने पुलिस को बताया है कि दो नवंबर की रात उनकी नाबालिग बेटी घर से थोड़ी दूरी पर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके मुंह और आंख में कपड़ा बांधकर अपहरण कर लिया। उसे धमकाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए। फिर वहां से उसे बिहार के रंगललही गांव के पास एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


किशोरी को कमरे में बंद करके दोनों युवकों ने उसके साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। सात नवंबर की दोपहर किशोरी की हालत बिगड़ने पर दोनों ने युवकों ने पिता को फोन करके बुलाया। रात में नौ बजे बेटी की तलाश करते हुए पिता जब रंगललही गांव में पहुंचे। दोनों आरोपी किशोरी को उनके पास छोड़कर भाग गए। बेटी की हालत देखकर घबराए पिता ने उसका उपचार कराया। इसके बाद घर लौटकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता का आरोप है कि अपहरण के आरोपी दोनों युवक उनके बगलगीर महिला के रिश्तेदार हैं। महिला की मदद से ही दोनों युवकों ने किशोरी का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसओ जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed