{"_id":"5cfe9c5ebdec22076e31c338","slug":"keshaw-maurya-expressed-sorrow-on-criminal-matters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने अपराध की घटनाओं को बताया दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने अपराध की घटनाओं को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Mon, 10 Jun 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। सोमवार को जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुशीनगर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने सबसे पहले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए आमजनता, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की बढ़ रहीं घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली बसपा व सपा सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दुरुस्त कर रहे हैं। सरकार की तरफ से अपराध व अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, उन्होंने घटनाओं के घटित होने से इन्कार नहीं किया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। आगे भी रहेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस को कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल व सजा दिलाने का काम किया जा रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट के चालू कराने के मामले पर कहा कि चुनाव के दौरान काम की रफ्तार में सुस्ती आई थी, लेकिन अब तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। जिले में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है, इस सवाल के जवाब में कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकार अथवा सरकारी मिशनरी का नहीं है। यह सबका अभियान है। यह कभी दम नहीं तोड़ सकता। इसके बाद उन्हें अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।