फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ken Sevrhi Union have besieged

सेवरही केन यूनियन का घेराव किया

Sat, 16 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गन्ना आपूर्ति और भुगतान की समस्याओं को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में किसानों ने सेवरही केन यूनियन का घेराव किया।
विज्ञापन


लोगों ने पिछले और नए सत्र के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के साथ पर्ची की समस्या दूर किए जाने की मांग की।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों की ओर से समस्याओं का समाधान सोमवार तक कराए जाने का आश्वासन देने के बाद घेराव समाप्त हुआ।

पिछले साल के बकाया गन्ना मूल्य और नए पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान तथा किसानों को पर्ची मिलने में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में किसान मुखर हुए। किसानों ने केन यूनियन सेवरही का घेराव किया।
विज्ञापन



इस दौरान लल्लू ने कहा कि गन्ना ही इस क्षेत्र के किसानों के लिए एक मात्र नकदी फसल है, लेकिन चीनी मिल प्रबंधतंत्र पिछले पेराई सत्र का और नये पेराई सत्र का करोड़ों रुपये बकाया लगाकर बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि किसान भुगतान के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इसी तरह पर्ची की समस्या से भी किसान त्रस्त हैं और उन्हें समय से पर्ची नहीं मिल रही है।


घेराव की सूचना मिलते ही महाप्रबंधक गन्ना दिलीप शाही और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद विधायक और अधिकारियों में समस्याओं के समाधान को लेकर बातचीत हुई।

अधिकारी की ओर से जब यह आश्वासन दिया गया कि इन समस्याओं का समाधान सोमवार तक कर लिया जाएगा और इसके लिए नए और पुराने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

साथ ही जिनकी एडवाइस बैंकों को भेज दी गई है, 10 दिसंबर तक गन्ना गिराने वाले किसानों को 240 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों के इस आश्वासन पर किसानों ने घेराव समाप्त कर दिया गया।



इस पर सचिंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, रामचंद्र यादव, प्रदीप यादव, जगरनाथ कुशवाहा, काली पांडेय, डोमा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, लल्लन गुप्ता, जयप्रकाश, लालबाबू, तुलसी चौहान और पप्पू लाल तिवारी सहित अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed