फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   katahal todane par huee maarapeet, das log ghaayal

कटहल तोड़ने पर हुई मारपीट, दस लोग घायल

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
katahal todane par huee maarapeet, das log ghaayal
कटहल तोड़ने पर हुई मारपीट, दस लोग घायल
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुअठहां गांव की घटना
पडरौना। कटहल तोड़ने की बात पर विशुनपुरा थानाक्षेत्र के जंगल लुअठहा गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। घायलों को दुदही सीएचसी ले जाया गया, जहां छह की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जंगल लुअठहा गांव निवासी अदालत गुप्ता एवं सुखल मियां के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। उस जमीन में कटहल का पेड़ है। शनिवार को एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के किसी ने कटहल तोड़ लिया है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि कटहल तोड़कर बंदर ने गिराया था। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें एक पक्ष के सुखल (85), बचिया (70), अजीमुल्लाह (46) और अहमद (50) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अदालत (60), गोपी (65), किशोर (36), अमरनाथ (23), भगवती देवी (48) और गेनिया (55) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed