फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kataan se mahadeva ke graameenon kee chinta badhee

कटान से महदेवा के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

Thu, 07 Jul 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
kataan se mahadeva ke graameenon kee chinta badhee
कटान से महदेवा के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों को मौके पर नजर बनाए रखने के निर्देश
खड्डा(कुशीनगर)। गंडक नदी के जलस्तर में कमी के बाद महदेवा गांव के पास कटान शुरू हो गई है। परक्यूपाइन सहित 25 मीटर जमीन कटने से लोग चिंतित हैं। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को मौके पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
वाल्मीकिनगर बैराज से बुधवार शाम चार बजे 75,500 क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया। उस समय भैसहां गेज स्थल पर गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 95.00 मीटर से 15 सेंटीमीटर नीचे 94.85 पर था। जलस्तर कम होने से मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर आदि गांवों के लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन महदेवा गांव के पास नदी ने करीब 25 मीटर लंबाई में जमीन काट दी है।
विज्ञापन

करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर बाढ़ खंड ने नदी किनारे कटान रोकने के लिए परक्यूपाइन लगाया है। इसका कुछ असर भी रहा, लेकिन दो दिन में नदी ने कटान शुरू कर दिया है। प्रधान के प्रतिनिधि नथुनी ने बुधवार को एसडीएम भावना सिंह से मिलकर कटान की जानकारी देते हुए बचाव की मांग की है। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को मौके पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार रवि यादव का कहना है कि कटान की जानकारी प्राप्त हुई है। बाढ़ खंड को इसकी जानकारी दे दी गई है। आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed