{"_id":"5f0211d48ebc3ea07017f5d1","slug":"kastoorba-school-will-be-upgraded-to-inter-college-kushinagar-news-gkp3570920131","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज में अपग्रेड होंगे कस्तूरबा विद्यालय, प्रथम चरण में पडरौना, दुदही व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज में अपग्रेड होंगे कस्तूरबा विद्यालय, प्रथम चरण में पडरौना, दुदही व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेज में अपग्रेड होंगे कस्तूरबा विद्यालय, प्रथम चरण में पडरौना, दुदही व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के स्कूल
पडरौना। जिले के आठ कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर कालेज बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। प्रथम चरण में पडरौना, दुदही व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के विद्यालय में शिक्षण कक्ष व आवासीय परिसर का निर्माण होगा। इसके बाद खड्डा, कसया, मोतीचक आदि को अपग्रेड किया जाएगा। इन सभी में हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई होगी।
जिले के आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिहाज से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से मंजूरी के बाद पडरौना, दुदही और नौरंगिया के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 45/30 वर्ग मीटर का शिक्षण कक्ष और 30/35 वर्ग मीटर का आवासीय भवन का निर्माण होगा। इन भवनों के निर्माण होने के बाद यहां बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ ही हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा खड्डा, विशुनपुरा, मोतीचक, हाटा और कसया के कस्तूरबा विद्यालय के परिसर में केवल 30/35 वर्ग मीटर का आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। इन छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को नजदीक के इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में नामांकन करवाकर उनकी पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो परियोजना कार्यालय की तरफ से शिक्षण कक्ष और आवासीय परिसर के निर्माण में खर्च होने वाली धनराशि की 40 प्रतिशत कार्यदायी संस्था को प्रेषित करने के साथ भूमि का चयन और चिन्हांकन भी किया जा चुका है। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि जिले के आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को अपग्रेड के लिए शासन की तरफ से मंजूरी मिली है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर निर्माण कार्य समेत अन्य कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दे दिया गया है।