फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kasia will be made attractive

कसया नगर की बदलेगी सूरत

Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
kasia will be made attractive
कसया नगर के गांधी चौक से पडरौना मार्ग स्थित शहीद अमित चौक व गोरखपुर मार्ग वेनेट क्लब तक बदलेगी सू? - फोटो : KUSHINAGAR
कसया नगर की बदलेगी सूरत
विज्ञापन

गोरखपुर मार्ग पर बेनेट क्लब व पडरौना मार्ग पर शहीद अमिय त्रिपाठी तिराहे तक होगी व्यवस्था
डिवाइडर, पौधरोपण, विद्युतपोल व तार हटकर अंडरग्राउंड, पाथवे, लाइट का होगा प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अब कसया नगर की सूरत बदलेगी। इसके लिए धरातल पर चल रहे कार्यों से आकर्षक तस्वीर दिखेगी। लेकिन अभी कुछ वक्त लगेगा। हालांकि, प्रशासन स्तर से इस दिशा में तेजी के साथ नए-नए कार्यों को करने के लिए आए दिन प्रयास चल रहे हैं। अगर कार्य ने मूर्त रूप लिया तो गांधी चौक के चारों तरफ की सड़के चमकेंगी व कसया नगर नए लुक में दिखेगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा व डीएम एस राजलिंगम की देखरेख में नगर के सुंदरीकरण के लिए काम कराए जा रहे हैं। नगर का गांधी चौक खूबसूरत व आकर्षक हो, इसकी डिजाइनिंग वरिष्ठ वास्तुविद नीरज कुमार वर्मा से तैयार कराई गई है। इसमें गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व सुरक्षित रखने के लिए विशेष डिजाइन तैयार की गई है। इसे स्थापित होने के बाद इस चौराहे की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

यही नहीं, गांधी चौके से गोरखपुर मार्ग स्थित बेनेट क्लब व पडरौना मार्ग शहीद अमिय त्रिपाठी तिराहे तक व नगर के मुख्य मार्केट व सपहां रोड पर भी सुंदरीकरण का कार्य होगा। लेकिन पहले चरण में अभी सिर्फ गोरखपुर मार्ग व पडरौना मार्ग पर काम पूरा कराने का लक्ष्य है। हालांकि, सपहां व मेन मार्केट में भी जो कार्य किए जाने हैं, उसकी रूपरेखा तैयार करने की बात प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सड़क व अगल-बगल नहीं होगी कोई असुविधाजनक वस्तु
वास्तुविद नीरज कुमार वर्मा ने जो गांधी चौक से गोरखपुर व पडरौना मार्ग के सुंदरीकरण के लिए डिजाइनिंग तैयार की है, इनमें सड़क के दोनों तरफ पर पाथवे, जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण, बीच में डिवाइडर, लाइट व पौधरोपण आदि का बंदोबस्त किया गया है। डिजाइनिंग जब मूर्त रूप लेगी तो यह आकर्षक व नगर की सूरत को बढ़ा देगा। वहीं, वर्तमान में सड़क के दोनों तरफ विद्युत तार व पोल हटाए जाएंगे, जिन्हें अंडर ग्राउंड केबल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। सड़क इससे असुविधाजनक वस्तुओं से मुक्त हो जाएगी।

नगर के सुंदरीकरण के लिए काम कराए जा रहे हैं। नगर का गांधी चौक खूबसूरत व आकर्षक हो, इसकी डिजाइनिंग वरिष्ठ वास्तुविद नीरज कुमार वर्मा से तैयार कराई गई है। इसमें गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व सुरक्षित रखने के लिए विशेष डिजाइन तैयार की गई है। इसके स्थापित होने के बाद इस चौराहे की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed