फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kasia mela related news

शरद मेला : वोकल फॉर लोकल पर जोर

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
kasia mela related news
कसया में नाबार्ड शरद मेला को संबोधित करते विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
शरद मेला : वोकल फॉर लोकल पर जोर
विज्ञापन

- एक जिला, एक उत्पाद समेत अन्य उत्पाद मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर स्थित आनंद उपवन में तीन दिवसीय नाबार्ड शरद मेला का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है।
शुक्रवार को नाबार्ड के सौजन्य से जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहुउद्देशीय सामाजिक सेवा सोसाइटी की ओर से आयोजित मेला का विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल तक पहुंचकर सजे सामानों का न सिर्फ अवलोकन किया बल्कि विभिन्न उत्पादों को देखकर सराहना की।
विधायक ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहु उद्देशीय सामाजिक सेवा सोसाइटी ने सराहनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदेश्य वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत को ऐसे कार्यक्रमों से बल मिल रहा है।
विज्ञापन

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक संचित सिंह ने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण समृद्धि के लिए समर्पित है। इसके लिए महिलाओं को समय-समय पर विभिन्न उद्यमिता विकास के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मेल में उत्पादों की गुणवत्ता और खरीदारों की भीड़ देखकर खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने कहा कि वोकल फॉर लोकल से महिला उद्यमियों को मदद मिलेगी। कहा कि नाबार्ड की ओर से महिलाओं को हुनरमंद बनाना बहुत ही सराहनीय काम है। इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इस तीन दिवसीय शरद मेले में ग्रामीण महिला उद्यमियों की ओर से निर्मित तरह-तरह के सामान, टेराकोटा, केले के रेश से बने कई उत्पाद, हैंडी क्राफ्टस, पूजा का आसन, अचार, मुरब्बा, मसाला, पेड़ा व पनीर, नमकीन समेत कई दिनचर्या से संबंधी सामानों की दुकानें लगी हुई थीं। इस दौरान कठपुतली नृत्य का भी आयोजन हुआ। इसमें कुशीनगर व देवरिया दोनों जिलों के महिला उद्यमी शामिल थीं। संचालन अब्दुल हमीद ने किया। अंत में नाबार्ड के अधिकारियों की ओर से आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

इस मौके पर निरमा देवी, कृति रानी मिश्रा, अनुसूईया, किरन राव ,कृष्णकांत चतुर्वेदी, रत्नमाला मिश्रा, शालिनी, सविता देवी, रीता श्रीवास्तव आदि महिला उद्यमी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed