फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   KASADA BORD Meeting- Agree to 5 croreS plans

कसाडा बोर्ड की 17वीं बैठक हुई

Wed, 07 Jul 2021 06:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
KASADA BORD Meeting- Agree to  5 croreS plans
कसाडा बोर्ड बैठक में पांच करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की 17वीं बैठक बुधवार को कुशीनगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता और डीएम एस. राजलिंगम व सीडीओ अनुज मलिक की मौजूदगी में हुई इस बैठक में लगभग पांच करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं। अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने और स्वीकृत परियोजनाओं पर आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया गया।
बैठक में कुशीनगर के अंदर चार इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस चलवाने का अनुमोदन, बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर परिक्रमा पथ के लिए पुल निर्माण, देवरिया मोड़ पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण स्वीकृत हुआ। होटल पथिक निवास उच्चीकरण में हुए कार्यों की जांज कर रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया गया। जांच के लिए त्रिस्तरीय टीम गठित की गई। बैरिया चौराहे पर स्थित कसाडा कार्यालय में सोलर प्लांट (नेडा) की तरफ से लगवाने की अनुमति, महायोजना मास्टर प्लान संशोधित कर शासन को भेजने का निर्देश दिया गया। निरस्त हो चुकी मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट की अधिग्रहित भूमि का भू प्रयोग पूर्ववत रखे जाने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में मास्टर प्लान का सजरा तैयार करने और लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव रखा गया। मुख्य प्रवेश द्वार के विद्युत तारों को अंडरग्राउंड किए जाने के लिए विभाग को निर्देशित किया गया। टूरिस्ट सूचना केंद्र स्थापना, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर साइनेज बोर्ड के दूसरी तरफ भगवान बुद्ध से जुड़ी तस्वीर व जानकारी प्रदर्शित कराने, हिरण्यवती घाट पर सीसी रोड निर्माण व हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर शेड का उच्चीकरण, प्रवेश द्वार से देवरिया मोड़ तक दोनों तरफ विक्टोरियन लैंप लगाने का अनुमोदन हुआ। इन स्वीकृत हो चुके कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एसई विद्युत राजेश गुप्ता, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रवींद्र कुमार, संग्रहालय अध्यक्ष अमित द्विवेदी, पर्यटक सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती, आशीष द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी समेत संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed