{"_id":"61bcc9334c40e93caf0bb0a0","slug":"kaptangang-sdm-inspection-kushinagar-news-gkp4202543129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पटरी से सिल्ट हटाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पटरी से सिल्ट हटाने का निर्देश
विज्ञापन
कप्तानगंज रजवाहा के कस्वे के किसान चौक सिल्ट सफाई का जायजा लेतीं एसडीएम कल्पना जायसवाल और सिंचा?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर की पटरी से सिल्ट हटाने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र में हो रहे नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का शुक्रवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सिल्ट-सफाई कार्य में तेजी लाने और नहर की पटरी पर रखे गए सिल्ट को हटाने का निर्देश दिया।
एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि गेहूं की बुआई के 21 दिन बाद फसल को सिंचाई की जरूरत होती है। इसके पहले हर हाल में नहरों में पानी छोड़ना है। इसलिए नहरों के सिल्ट सफाई कार्य में विभागीय अधिकारी लाएं और सिल्ट सफाई कर नहर की पटरी पर रखे गए सिल्ट को अन्यत्र हटवाएं। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के नरायनपुर रजवाहा, कप्तानगंज रजवाहा, मथौली माइनर, पटखौली माइनर, मंसूरगंज रजवाहा आदि का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान सहायक अभियंता सिंचाई खंड गोरखपुर रितेश कुमार, सहायक अभियंता आदित्य कुमार, अवर अभियंता कृष्ण मुरारी गुप्ता, धनंजय कुमार, दयाराम पासवान, मार्कंडेय गुप्ता, राहुल दीक्षित, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।