फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kalash yatra organise

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
kalash yatra organise
रूद्र महायज्ञ में निकाली गई कलश यात्रा में सम्मिलित लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन

- नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
साखोपार। कसया नगर के वार्ड नंबर 25 गायत्रीपुरम नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार मूर्ति स्थापना का कार्य शुभारंभ हुआ।

मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकलकर गांव से होते हुए बैरिया चौराहा, गांधी चौक होते हुए यात्रा कसया नगर के प्राचीन राम जानकी मंदिर मठ परिसर में पहुंची। जहां हेतिमपुर की छोटी गंडक नदी से कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। विधिविधान पूर्वक पूजन कर कलश स्थापना के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के दौरान रात में रामलीला एवं दिन में कथा का आयोजन होगा। इस दौरान कमला पांडेय, सुभाष पांडेय, संजय दुबे, सभासद अशोक जायसवाल, दीपक गौड़, अंकित वर्मा, गोलू दुबे, झुनझुन राय, सिकंदर गुप्ता आदि नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed