{"_id":"645bf46b6dec49f3ad04be87","slug":"kalash-yatra-in-ghoorpatti-kushinagar-news-c-7-1-160258-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ
Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव टोला के घुरपट्टी गांव से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। बांसगांव के टोला घूरपट्टी गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे से यज्ञ आयोजन समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से आयोजक व यजमान मेजर डॉ. महेश बरनवाल की अगुवाई में जय माता दी के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा घूरपट्टी, कोडरा, जटवलिया, सरगटिया, तिलनगवा पट्टी गांव के रास्ते जमुआन गांव स्थित बांसी नदी घाट पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित विनोद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। यहां विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि 16 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन होगा। इस दौरान श्रीराम बरनवाल, डॉ. दीपू, राहुल बरनवाल, यशवंत प्रजापति, वीरू गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, हिमांशु पटेल, दाहारी, विनोद, रामाशीष, मंजेश आदि मौजूद रहे।