{"_id":"68e6c08b95aa0dc8720b0b5f","slug":"kailash-defeated-ramesh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146831-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कैलाश ने रमेश को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कैलाश ने रमेश को दी पटकनी
Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
दुमही में आयोजित कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवान। संवाद
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के दुमही गांव स्थित देवामन भगवती मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित शरद पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा गैर जनपदों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, रणविजय उर्फ मोहन सिंह और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में बगहा के कैलाश बाबा ने सिसवा के रमेश को, अयोध्या के साहेब ने बगहा के गोलू को, बगहा के बबलू ने बनारस के रामप्रवेश को, कोटवा के पन्ने लाल ने सिसवा के राघव, बगहा के कृष्ण ने बांकीनगर के संदीप को, अयोध्या के अंकुश ने दुदही के छोटेलाल को पटखनी दी। वहीं, विनोद यादव व रामप्रवेश, राम लाल व शैलेश, रामप्रीत व अच्छेलाल, कैलाश बाबा व पन्ने लाल के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा। कुश्ती की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामचंद्र राय और संचालन रमाकांत पांडेय ने किया। अंत में आयोजक हिरन तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।