{"_id":"5a09e2d54f1c1b74698bb67d","slug":"jugs-are-beautiful-two-names-krishna-the-zoomed-listener","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण...’पर झूम उठे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण...’पर झूम उठे श्रोता
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते अनूप जलोटा।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। तीन दिवसीय कुशीनगर महोत्सव के समापन समारोह में रविवार की रात में जानी मानी शास्त्रीय गायिका सुनंदा शर्मा और प्रसिद्ध भजन गायक अनुप जलोटा के सुरों का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया। पूरी रात गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किया।
समापन समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वाति सिंह सिंह ने किया। उनकी मौजूदगी में शास्त्रीय गायिका सुनंदा शर्मा ने अपने गायन की शुरुआत राग केदार में चांदनी रात मोको ना सुहाय से किया। इसके बाद उन्होंने ‘सांवरिया प्यारा रे मोरि गुईया’ को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं भजन गायक अनुप जलोटा ने भजनों की शुरुआत ‘जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम’ से किया। इसके बाद कौन कहता है ‘भगवान खाते नहीं, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, प्रभुजी तुम चंदन हम पानी, गोविंद जय-जय’ आदि भजनों को सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने श्रोताओं की मांग पर ‘दमादम मस्त कलंदर,’‘ चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना’ तथा ‘लज्जते ग़म भुला दीजिए’ आदि गजलों व फ़िल्मी गीतों को भी सुनाया। इससे पहले भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने भी अपने भजन सुनाए।
कार्यक्रम के शुरुआत में मेरा भी नाम होगा के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों में प्रीति यादव, सुनील मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शहंशाह, सोनालिका चौरसिया ने भी अपने भजन की शानदार प्रस्तुति की।
संचालन संगीतकार सतीश त्रिपाठी एवं दिनेश तिवारी ने किया। अतिथियों का स्वागत आयोजक मंडल के वरिष्ठ पत्रकार विनय राय ने किया। इस दौरान महिमा राय, एमडी प्रदीप राय, राजश्री राय, बीजेपी नेता धनंजय सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, रवि भूषण सिंह, श शिकांत राव, प्रियंका राय, देवेंद्र सिंह, संजय दुबे, अंकुर मिश्र, राकेश जायसवाल, सचिन पाठक सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।