फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Journey home for Dussehra proves difficult; trains from major cities are heavily crowded.

Kushinagar News: दशहरा पर घर लौटने की राह मुश्किल प्रमुख शहरों से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

Tue, 13 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Journey home for Dussehra proves difficult; trains from major cities are heavily crowded.
कप्तानगंज। कप्तानगंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में त्योहार के चलते 25 अक्तूबर तक अधिकांश श्रेणियों में सीटें फुल हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और जम्मू-कश्मीर से घर लौटने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। त्योहार के चलते ट्रेनों की बोगियों से लेकर प्लेटफार्म तक भीड़ बढ़ गई है। कप्तानगंज से नरकटियागंज और थावे रूट पर लंबी दूरी की कई ट्रेनों का संचालन होता है। यहां कुशीनगर के अलावा महराजगंज जिले और नेपाल से भी बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या समेत कई शहरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं लेकिन त्योहार के चलते इनमें सीटों की उपलब्धता सीमित हो गई है। कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 12, थर्ड एसी और टू टियर एसी में सात-सात नंबर की वेटिंग चल रही है। वहीं, सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 47, थर्ड एसी में 60 और टू टियर एसी में 30 नंबर की वेटिंग है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 36, थर्ड एसी में 39 और टू टियर एसी में 30 नंबर की वेटिंग है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 51 नंबर की वेटिंग है, जबकि थर्ड एसी और टू टियर एसी में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 16, थर्ड एसी में सात और टू टियर एसी में पांच नंबर की वेटिंग है।
विज्ञापन

मुंबई से कप्तानगंज आने वाली इसी ट्रेन के स्लीपर में 67, थर्ड एसी में 47 और टू टियर एसी में 21 नंबर की वेटिंग चल रही है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से दशहरा में घर लौटने वाले लोग मायुस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed