फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Savitri Devi elected for the second time District Panchayat President

सावित्री देवी दूसरी बार चुनी गईं जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Savitri Devi elected for the second time District Panchayat President
सावित्री देवी दूसरी बार चुनी गईं जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन

भाजपा की सावित्री को 46 और सपा की रीता यादव को मिले 15 वोट
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना(कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी की सावित्री देवी दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। 61 सदस्यीय जिला पंचायत में उन्हें 46 और सपा की रीता यादव को 15 वोट मिले। जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने अबीर-गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया। वहीं, सपा खेमे में मायूसी का आलम दिखा।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां तक केवल उम्मीदवार व सदस्यों के अलावा निर्वाचन ड्यूटी में लगे अफसरों को ही जाने की अनुमति दी गई थी। रविंद्रनगर पुलिस चौकी से लेकर कलेक्ट्रेट के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया गया था। सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे से ही पहले ही सभी 61 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। कुछ ही देर बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। डीएम एस राजलिंगम ने विजेता सावित्री देवी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रशासन की मुस्तैदी को सभी ने सराहा
पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने बहुत ही चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। कलेक्ट्रेट के 200 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी अतिरिक्त व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं मिली। सख्ती का असर यह रहा कि न तो सत्ता पक्ष ने सुरक्षा घेरा लांघने का प्रयास किया और न ही विपक्ष ने। डीएम एस राजलिंगम, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एसपी सचिंद्र पटेल व एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद ही मिला प्रवेश
मतदान केंद्र का पहले डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी एवं एडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिला पंचायत सदस्यों को गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। कोविड गाइड लाइन का भी पालन किया गया। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर का भी प्रबंध था।
अब तक ये लोग रहे हैं अध्यक्ष
1- जाकिर अली - 23 जुलाई 1995 से 21 जून 1996 तक
2- जगदीश सिंह - 06 जुलाई 1996 से 12 अगस्त 2000 तक
3- गंगोत्री देवी जायसवाल - 12 फरवरी 2001 से 19 जनवरी 2003 तक
4- निर्मला त्रिपाठी - 20 जनवरी 2003 से 23 फरवरी 2006 तक
5- प्रदीप कुमार जायसवाल - 24 फरवरी 2006 से 23 फरवरी 2011 तक
6- सावित्री जायसवाल - 24 फरवरी 2011 से 23 फरवरी 2016 तक
7- हरीश कुमार राणा - 24 फरवरी 2016 से 10 अप्रैल 2018 तक
8- विनय प्रकाश गौड़- 07 अक्तूबर 2018 से 23 फरवरी 2021 तक
ये रह चुके हैं प्रशासक
विनोद शंकर चौबे---------22 जून 1996 से 05 जुलाई 1996 तक
आरके सिंह----------------12 अगस्त 2000 से 26 अगस्त 2000 तक
अनवारूल हक-------------27 अगस्त 2000 से 29 अगस्त 2000 तक
एसएन पांडेय--------------30 अगस्त 2000 से 11 फरवरी 2001 तक
डॉ. अनिल कुमार सिंह----17 अप्रैल 2018 से 06 अक्तूबर 2018 तक
एस राजलिंगम------------24 फरवरी 2021 से अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed