फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   "janta darshan" absent from the public

‘जनता दर्शन’ से जनता नदारद

Sat, 23 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चौथे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर हवा चलने से और दिनाें से ज्यादा ठिठुरन महसूस की गई।  इससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई।
विज्ञापन


मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले।‘जनता दर्शन’ में जहां पहले लंबी कतार लगती थी, वहां इक्का-दुक्का ही फरियादी पहुंचे। डीपीआरओ आरके भारती ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से गांव के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।हाल यह था कि पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन परिसर में कोई फरियादी नहीं पहुंचा। फरियादियों से भरा रहने वाला विकास भवन परिसर वीरान सा था। सीडीओ कक्ष में मौजूद थे, लेकिन वहां कोई फरियादी नहीं था।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम के न होने की वजह से एडीएम जनता दर्शन में फरियाद सुनने के लिए बैठे थे। यहां फरियाद सुनाने के लिए और दिन लाइन लगती है, लेकिन कुछ ही लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हाल पुलिस लाइंस, एआटीओ कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बीएसए दफ्तर और जिला अस्पताल का था।

अलबत्ता जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी। किशोरों और युवकों की अलग-अलग टोलियां क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलती दिखीं।लेकिन जिला खेल कार्यालय पर दोपहर 12 बजे ही ताला लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed