{"_id":"5d61819a8ebc3e93a230aae7","slug":"janmashtami-celebrated-kushinagar-news-gkp318835452","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन
पडरौना नगर के रामलीला मैदान में सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
आधी रात को श्रीकृष्ण जन्म के बाद जयकारे से गूंजे मंदिर
पडरौना। शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भजन-कीर्तन के बाद रात में 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद मंदिर परिसर और पंडाल जयकारे से गूंज उठे। उसके बाद भक्तों ने देर रात तक पूजा-अर्चना की और उसके बाद उनमें प्रसाद वितरित किया गया। शहर में जगह जगह सजी राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
नगर के बुढ़िया माई मंदिर, बावली चौक, कसेरा टोली, बेलवा चुंगी, दरबार रोड, रामलीला मैदान छुछिया गेट, साहबगंज, नौका टोला, छावनी समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छावनी के महादेव मंदिर पर हर साल की भांति डोल में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर पूजा-अर्चना के बाद रात नौ बजे से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया। रमेश रावत, शिवकुमार श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव सहित कई लोग कीर्तन भजन प्रस्तुत किए। रात के बारह बजे कृष्ण जन्म के साथ ही पूरा मंदिर परिसर जयकारे से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का पालना भी झुलाया। इस दौरान शिशिर श्रीवास्तव, सोनू, मनोज श्रीवास्तव, शेषनाथ, प्रणव श्रीवास्तव, रंजीत निगम, नन्हे श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, गणेश निगम, दिलीप, गोरख शर्मा, कौशल शुक्ला, मनीष जायसवाल, भोला सहित छावनी व लालाटोला के ढेर सारे लोग मौजूद थे। इसी तरह नगर के तिलक चौक, दरबार गेट, रामलीला मैदान सहित विभिन्न मोहल्लों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडालों में भजन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार पंडालों और मंदिरों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। कई मंदिर और पंडालों में अखंड कीर्तन हुआ। सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात के बारह बजते ही कस्बे के मंदिरों में शंख और घंटा ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने आरती और जयघोष किया। बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृण के पालने को झुलाया और उनकी पूजा अर्चना कर मनवांछित मन्नतें मांगीं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर इंदिरानगर, विश्वकर्मा मंदिर जवाहरनगर, रामजानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार समेत आदि मंदिरों में धूम धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इसीतरह राजपुर, ब्रह्मपुर, दुबौली, मिश्रौलो, टिकुलिया, जंगलीपट्टी, पिपराघाट, दोमाठ, भुलिया बाजार, दाहुगंज, बभनौलो, कत्तौरा, तिवारी पट्टी, पकड़ीहार आदि गांवों में पूरे हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मतलुक छापर गांव में श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिल कर विधिवत पूजा अर्चना के बाद मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 25 फीट ऊंचाई पर बंधे इस मटके को फोड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कमलदेव खरवार, मैनुद्दीन, राजकुमार दुबे, प्रदीप दुबे, उमेश गुप्ता, केशव दुबे, अन्नू दुबे, प्रकाश, साकिर अली, रमेश खरवार, कासिम अली आदि मौजूद रहे।