फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   janmashtami celebrated

जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Fri, 23 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
janmashtami celebrated
छावनी इलाके में सजी झांकी। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन

पंडालों में सजाई गई राधाकृष्ण की झांकियां, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जगह-जगह कीर्तन भजन और भंडारे का हुआ है आयोजन
पडरौना। शुक्रवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर नगर समेत ग्रामीण इलाकों में तरह-तरह के पांडाल सजाए गए थे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आयोजन समिति से जुड़े लोग शुक्रवार की देर रात तक तैयारियां करते रहे। पंडालों में राधाकृष्ण की मनोहर झांकियां सजी हैं। कई स्थानों पर कीर्तन, भजन और भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें भगवान कृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
नगर के केसरा टोली, बेलवा चुंगी, दरबार रोड, छुछिया गेट, साहबगंज, नौका टोला, छावनी समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को लेकर पांडाल सजाए गए थे। इन पंडालों में राधाकृष्ण समेत अन्य देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। श्रीकृष्ण के जन्मोत्व के लेकर आयोजन समिति से जुड़े लोग देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। कई पंडालों में भजन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार पंडालों और मंदिरों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई। कई मंदिर और पंडालों में अखंड कीर्तन हुआ। सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी दशा में शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नही जाएगा। अराजक तत्वों की निगरानी के लिए एसआई वेद प्रकाश सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दांदोपुर गांव में प्रतिष्ठित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम से मनाई गई जा रही है। मंदिर में राधाकृष्ण की मोहक झांकियां सजाई गई हैं और अखंड कीर्तन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत प्रह्लाद दास ने बताया कि इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई है। शुक्रवार की अर्द्ध रात्रि में भगवान का जन्म होने तक अखंड भजन कीर्तन हुआ। अगले दिन राधाकृष्ण की झांकी गांव में निकाली जाएगी और भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान मनोज, ओमप्रकाश, सूचित शर्मा, रमायन, मदन साह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह, रामदवन सिंह, राधेश्याम सिंह, घनश्याम सिंह, सुदर्शन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, रामभरोसा सिंह, राम अधार सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed