फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jamshed of Kuchia Mathia will join Rajasthan Royals

कुचिया मठिया का जमशेद राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेगा

Sat, 06 Feb 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jamshed of Kuchia Mathia will join Rajasthan Royals
क्रिकेट खिलाड़ी जमशेद। - फोटो : KUSHINAGAR
कुचिया मठिया का जमशेद राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेगा
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। फाजिलनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुचिया मठिया का एक होनहार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरफ बढ़ रहा है। यहां के रहने वाले जमशेद आलम को आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कैंप में बालिंग प्रैक्टिस के लिए चुना गया है। जमशेद यूपी अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। कैंप में चयन की सूचना से गांव समेत पूरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कुचिया मठिया निवासी जमशेद ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत फाजिलनगर कस्बे के राजमालती स्टेडियम से शुरू किया था। पिता बसकरीम अली बताते हैं कि जमशेद को बचपन से ही क्रिकेट पसंद है। पढ़ाई व घर के कार्यों से समय निकालकर खेलने चला जाता था। बेटे की लगन को देखकर किसान पिता ने उसे लखनऊ में अभ्यास के लिए भेजा। वहां यूपी अंडर-19 टीम से जुड़ा तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरैश रैना से मुलाकात हुई। इसके अलावा यूपी क्रिकेट टीम के सदस्य अक्षदीप नाथ ने भी प्रोत्साहित किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमशेद आलम को अब राजस्थान रॉयल्स टीम ने बॉलिंग कैंप के लिए चयनित किया है। लखनऊ से जमेशद ने परिजनों को चयन की जानकारी दी है। आईपीएल टीम के साथ प्रैक्टिस का मौका मिलने पर परिवार व गांव के लोग प्रसन्न हैं। लोगों को उम्मीद है कि अगर जमशेद ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया तो उसे आगे बड़ा मौका मिल सकता है। जमशेद के इस कामयाबी पर माता जैनुल निशा, भाई अबरार व आफताब के अलावा शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट संस्थान के अजय त्रिपाठी, सोएब, सुहेल, शमसाद , शमीम, शत्रुमर्दन प्रताप शाही, विनीत बंटी, राजन शुक्ला, आजाद अंसारी, मनीष ओझा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed