फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jam over death in an accident

दुकानदार की मौत से नाराज लोगों ने की सड़क जाम

Tue, 20 Aug 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
jam over death in an accident
बनवारी टोला गांव में सड़क हादसे में जगदीश की मौत के बाद जाम लगाए लोगों बात करते तहसीलदार व एसओ । - फोटो : KUSHINAGAR
दुकानदार की मौत से नाराज लोगों ने की सड़क जाम
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद व कार्रवाई की मांग पर अड़े थे लोग
तहसीलदार व एसओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद माने परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। स्टेट हाइवे पर बनवारी टोला गांव के सामने सोमवार देर रात कार की चपेट से दुकानदार की मौत से नाराज लोगों ने मंगलवार की सुबह सड़क जाम कर दी। वे लोग पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद और वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ व तहसीलदार ने घंटों बातचीत के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। इस दौरान दो घंटे आवागमन बाधित रहा। हादसे में घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बनवारी टोला निवासी जगदीश सिंह (55) व चिंरजी (60) दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। सामने से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया भेजवाया, जहां चिकित्सक ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद चिंरजी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नाराज लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया था, लेकिन मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे फिर मृतक परिजन व गांव के लोग बनवारी टोला पहुंचकर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। एसओ ज्ञानेंद्र राय व तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह टीम के साथ पहुंचे। नाराज लोग प्रशासन से कार्रवाई के लिखित आश्वासन पर अड़े हुए थे। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद, वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व बनवारी टोला चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। प्रशासन ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और करीब 11 बजे आवागमन बहाल हो सका। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन तय समय में अपना वादा पूरा नहीं करता है तो फिर स्टेट हाइवे जाम किया जाएगा। एसओ ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आगे उनके निर्देश पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed