फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jacal attack on 12 People

सियार के काटने से 12 लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jacal attack on 12 People
सियार ने 12 लोगों को काटा, गांव में फैली दहशत
विज्ञापन

टेकुआटार (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे लोगों को सियार ने काटकर घायल कर दिया। सियार ने मवेशियों को भी शिकार बनाया है। सियार के डर से लोग दहशत में हैं। उमस भरी गर्मी में लोग रात में घरों के बाहर सो रहे हैं।
शनिवार रात भी गांव के लोग सो गए। रात 11 के बाद अचानक पहुंचे सियार ने एक के बाद एक करके लोगों को काटना शुरू कर दिया। सियार की हरकत से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। सियार ने मवेशियों को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

सियार को पकड़ने की कोशिश नाकाम
सियार के हमले के बाद लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल पड़े। कुछ लोगों ने सियार को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह खेतों की तरफ भाग निकला। इसके बाद से ही इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण दीनानाथ राय, छट्ठू राय, गिरीश राय, लालधर, सिरसा, सुरसती देवी, राजा शर्मा, प्रभुभूषण, बृजेश राय, रामभोला, राम गुलाब, छक्की लाल को सियार ने काटकर घायल कर दिया। राजाराम की गाय और छक्कीलाल की पड़िया को निशाना बनाया। पागल सियार के काटने की आशंका में लोग रविवार को दिन भर परेशान रहे। इसकी सबसे ज्यादा दहशत बच्चों में नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन जरूरी, घाव का सूखना जरूरी
पूर्व चिकित्सा प्रभारी रामकोला डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि सियार के काटने पर सबसे पहले उस घाव को साबुन से कई बार धोना चाहिए। इससे 10 प्रतिशत कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। उस घाव को हमेशा खुला रखना चाहिए। उस पर दवा लगानी चाहिए। घाव ज्यादा होने पर भी टांका नहीं लगवाना चाहिए। उसके बाद टीटबैक और एंटी रेबीज वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। एंटी रैबीज इंजेक्शन की चार डोज लगती है जिसमें पहला डोज पहले दिन, दूसरा डोज तीसरे दिन, तीसरा डोज सातवें दिन और चौथा डोज 28वें दिन लगवाना जरूरी होता है। ज्यादा घाव होने पर एंटीबायटिक दवाओं के साथ अन्य दवाएं भी डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं।
इस संबंध में वन दरोगा जलालुद्दीन अंसारी ने बताया कि सूचना मिली है। सियार को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed