{"_id":"689b9d110e9ce5172d05d8bf","slug":"isro-team-inspected-the-land-for-rocketry-cansat-india-student-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-143367-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता के लिए इसरो की टीम ने किया भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता के लिए इसरो की टीम ने किया भूमि का निरीक्षण
Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
जंगलीपट्टी में ग्रामीणों से जानकारी लेती इसरो की टीम। संवाद
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। जंगलीपट्टी में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में इसरो व इन स्पेस की तरफ से आयोजित होने वाले मॉडल राॅकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 के लिए गंडक नदी के किनारे राकेट लांचिंग पैड का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए इसरो की टीम ने मंगलवार को प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इसके पहले इसरो द्वारा 14 व 15 जून को जंगलीपट्टी में ही दो राकेटों को सफलतापूर्वक लांच किया जा चुका है।
देवरिया के सांसद शशांक माणि त्रिपाठी की पहल पर युवाओं में स्पेस टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा दिए जाने को लेकर जून में इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा दो राकेटों व कैन साइज उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच कराया गया था। जिसमें तीनों विंग के वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम के बीच वैज्ञानिकों द्वारा घोषणा की गई थी कि डिपार्टमेंट आफ स्पेस के अंतर्गत कार्यरत तीनों विंग इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया कंपनी द्वारा गंडक नदी के किनारे आगामी अक्तूबर माह में इन स्पेस मॉडल राॅकेट्री केनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के अलग-अलग संस्थानों से सैकड़ों छात्र भाग लेकर अपने द्वारा डिजाइन किए गए राकेटों व कैन साइज के उपग्रहों को लांच करेंगे। मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी व राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता के साथ इसरो की टीम के अभिषेक सिंह, अमित सिंह, पीडी त्रिपाठी, अनंत मधुकर आदि ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और अपनी सहमति दी।