{"_id":"61a273ad95337e6a79294e08","slug":"investigations-of-hospital-kushinagar-news-gkp4178687197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल की जांच की, नहीं मिले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल की जांच की, नहीं मिले दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल की जांच की, नहीं मिले दस्तावेज
- एमओआईसी ने दस्तावेज कार्यालय लाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल का शनिवार को तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक ने जांच की। वहां अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई अभिलेख पेश नहीं किया जा सका। उन्होंने अभिलेख दूसरी जगह रखे होने की बात कहते हुए अगले कार्यदिवस में सीएचसी पर सभी अभिलेख लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता, फार्मासिस्ट सचिंद्र राय, लिपिक अमित राना नगर पंचायत के समउर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे। प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल से संबंधित अभिलेख दूसरी जगह रखे गए हैं। उन्हें लाने में समय लगेगा। उन्होंने टीम से अगले दिन संपूर्ण अभिलेख सीएचसी पर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद टीम वापस चली गई। टीम ने समउर रोड पर स्थित एक अन्य अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि उस अस्पताल पर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी। अस्पताल में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। प्रबंधक ने अगले दिन सभी दस्तावेज प्रस्तुत की बात कही है।