फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation started on the headmaster accused of beating

पिटाई के आरोपित प्रधानाध्यापक की जांच शुरू

Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on the headmaster accused of beating
बीआरसी में मौजूद निलंबित शिक्षक गणेश प्रसाद। - फोटो : KUSHINAGAR
पिटाई के आरोपित प्रधानाध्यापक की जांच शुरू
विज्ञापन

सुकरौली के बीईओ जांच अधिकारी बनाए गए
स्कूल से हटाए जाने से विद्यार्थी व अभिभावक खुुश
खड्डा (कुशीनगर)। भैसहां स्थित जूनियर हाईस्कूल के 20 से अधिक विद्यार्थियों को बुधवार को चिलचिलाती धूप में खड़ा कर पिटाई कराने के आरोपित प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद के मामले की जांच सुकरौली के बीईओ को सौंपी गई है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापक को विद्यालय से हटाए जाने से विद्यार्थी और अभिभावक खुश हैं।
भैसहां जूनियर हाईस्कूल में बुधवार सुबह 11:30 बजे 20 से अधिक विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में चिलचिलाती धूप में खड़ा कर पिटाई करने से एक छात्रा बेहोश हो गई थी। दो अन्य विद्यार्थियों को भी चोटें आई थीं। बृहस्पतिवार को एडी बेसिक एवं बीएसए ने प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद को निलंबित कर दिया था। उन्हें बीआरसी खड्डा से संबद्ध किया गया है। उधर, सुकरौली के खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने बताया कि जांच मिली है। समय से जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

...
छात्रा मुस्कान बोली- अब गुरुजी चले गए
प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद की पिटाई से बेहोश होने वाली छात्रा मुस्कान के चेहरे पर शुक्रवार को मुस्कान दिखी। उसने कहा कि गुरुजी चले गए, अब अच्छा लग रहा है। बलवंत, आदित्य, नितेश, अवधराज, कुंदन, संदीप, दीपक, रवि, गोरख, तन्नु, अर्चिता, निधि, अल्का, ज्योति, चांदनी, रागिनी, अर्चना, सलमान, जीतू आदि ने कहा कि अब पिटाई का भय नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
निलंबित प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद फिलहाल बीआरसी पर रहेंगे। शीघ्र ही उन्हें दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। पूरे मामले की जांच सुकरौली के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष पर उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे।
- हिमांशु सिंह, बीईओ, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed