फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation into bribery case begins, woman's statement recorded

Kushinagar News: घूस लेने के मामले की जांच शुरू, महिला का बयान दर्ज

Sat, 11 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Investigation into bribery case begins, woman's statement recorded
कुशीनगर। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने व मदद के लिए रिश्वत के तौर पर रुपये वसूलने के मामले में जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को पीड़ित महिला के घर सीओ तमकुहीराज पहुंचे और उसका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने जिन दो लोगों से कर्ज लेकर आरोपी पुलिसकर्मी को रुपये दिए हैं उनके नाम भी सीओ ने दर्ज किया और पूछताछ व अन्य जानकारी के लिए शनिवार को तमकुहीराज थाने पर तलब किया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा निवासी आशा देवी पत्नी संतोष का 10 वर्षीय बेटा 17 सितंबर को पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों में विवाद की जानकारी के बाद उनके परिजन आमने-सामने हो गए और मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं। पीड़ित आशा देवी ने कार्रवाई की गुहार लगाते हुए तमकुहीराज पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला से मुकदमा दर्ज कराने के लिए तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने 25 हजार रुपये की मांग की। महिला ने दो लोगों से कर्ज लेकर बिचौलिए के माध्यम से रुपये दिए।इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने एसपी केशव कुमार को शपथ पत्र के माध्यम से की। मामले से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले की जांच तेज हो गई और पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह पहुंचे। पीड़ित आशा देवी ने बताया कि सीओ शुक्रवार को उसके घर पहुंचे और सिलसिलेवार ढंग से पूरे मामले की जानकारी ली। बयान दर्ज किया।
जिन दो लोगों से कर्ज लेकर आरोपी पुलिसकर्मी को रिश्वत दिया गया उनके भी नाम-पते नोट किए गए। शनिवार को मामले से जुड़े सभी लोगों को तमकुहीराज थाने पर तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीओ तमकुहीराज डिबनी बंजरवा स्थित पुलिस चौकी भी पहुंचे और आरोपित पुलिसकर्मी से भी बातचीत की।

सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए पीड़ित महिला के घर पहुंच कर जानकारी जुटाई गई। शनिवार को पीड़ित महिला के पक्ष को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed