{"_id":"606dfd6b8ebc3ec39577f69b","slug":"invesigation-kushinagar-news-gkp391201715","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे एडीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे एडीपीआरओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे एडीपीआरओ
चौकी को पंचायत भवन बताकर काम कराने की शिकायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के दूसरी ओर स्थित शिवपुर गांव में बने भवन में 35 वर्षों से पुलिस चौकी चलती है। जिसे ग्रामीणों ने चंदा लगाकर बनाया है। इसे पंचायत भवन बताकर चारदीवारी कराने समेत कई शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।
डीएम एस राजलिंगम के निर्देश पर सीडीओ ने डीपीआरओ से जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। डीपीआरओ के निर्देश पर बुधवार को एडीपीआरओ मक्कल यादव व पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी लल्लन यादव को जांच के लिए शिवपुर भेजा। एडीपीआरओ मक्कल यादव ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण होने समेत बाउंड्रीवाल निर्माण पर खर्च रकम आदि की फाइल संबंधित लोगों से तलब की गई है। मौके पर जांच कर लोगों का बयान दर्ज किया गया है। जल्द इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।