फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Intentionally bitten by a pet dog, the child bleeds

पालतू कुत्ते से जानबूझकर कटवाया, बालक लहूलुहान

Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Intentionally bitten by a pet dog, the child bleeds
पालतू कुत्ते से जानबूझकर कटवाया, बालक लहूलुहान
विज्ञापन

रोजा इफ्तार का पकवान लेकर मदरसा जा रहा था बालक
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला की घटना
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ गांव के पैठानी टोला में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एक मदरसा में रोजा इफ्तार के लिए खाद्य सामग्री लेकर जा रहे बालक पर एक मनबढ़ ने पालतू कुत्ते को छोड़ दिया। मालिक का इशारा पाते ही कुत्ते ने बालक को काटकर लहूलुहान कर दिया। यह देखकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े, तब बालक की जान बची। बालक के घरवालों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सलेमगढ़ स्थित मदरसा के प्रबंधक मेराजुद्दीन ने रोजा इफ्तार के लिए घर पर बने पकवान आदि को मदरसा में दस वर्षीय नाती सरताज से भिजवाया था। मेराजुद्दीन ने बताया कि घर से मदरसा जाते समय रास्ते में एक व्यक्ति ने विदेशी नस्ल के अपने पालतू कुत्ते को बालक पर छोड़ दिया। कुत्ता सरताज पर टूट पड़ा और जगह-जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन घायल बालक को तरयासुजान पीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल बालक के दादा मेराजुद्दीन खान ने तरयासुजान थाने में रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि कार्रवाई हो रही है। पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी घर छोड़कर लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed