{"_id":"62716ba612c9bf57047c97a5","slug":"instructions-for-completing-flood-protection-work-kushinagar-news-gkp4355986160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
विज्ञापन
एपी बांध का निरीक्षण करते एडीएम देवीदयाल वर्मा, मुख्य अभियंता राकेश कुमार व अन्य। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
एडीएम ने एपी और नरवाजोज बंधे पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। जिले के एडीएम और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने एपी और नरवाजोत बांध पर बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों व स्वीकृत परियोजनाओं के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने तथा परियोजनाओं का कार्य 15 जून से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।
एडीएम देवीदयाल वर्मा, सिंचाई विभाग सरयू परियोजना गोंडा-2 के मुख्य अभियंता राकेश कुमार, बाढ़ खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केके राय, बाढ़ खंड कुशीनगर के अधिशासी अभियंता एमके सिंह, बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी मंगलवार दोपहर में अमवा बांध का निरीक्षण कर एपी बांध पर पहुंचे और वहां एपी व नरवाजोत बांध पर बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों व शासन की ओर से स्वीकृत परियोजनाओं का निरीक्षण किया। अभियंताओं की टीम ने नरवाजोत में किमी 1.700 पर ठोकर रिवेटमेंट व परक्यूपाइन निर्माण के कार्य, चैनपट्टी में किमी 1.480 पर ठोकर पुनर्स्थापना के कार्य, नोनियापट्टी में किमी 12.860 पर ठोकर रिवेटमेंट के जारी कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अवर अभियंताओं से कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि बाढ़ यहां की प्रमुख समस्या है। इससे हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए बांध की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने भी बांध सुरक्षा और परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव सहित आदि मौजूद रहे।