फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for completing flood protection work

बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

Tue, 03 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions for completing flood protection work
एपी बांध का निरीक्षण करते एडीएम देवीदयाल वर्मा, मुख्य अभियंता राकेश कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
विज्ञापन

एडीएम ने एपी और नरवाजोज बंधे पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। जिले के एडीएम और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने एपी और नरवाजोत बांध पर बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों व स्वीकृत परियोजनाओं के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने तथा परियोजनाओं का कार्य 15 जून से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।
एडीएम देवीदयाल वर्मा, सिंचाई विभाग सरयू परियोजना गोंडा-2 के मुख्य अभियंता राकेश कुमार, बाढ़ खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केके राय, बाढ़ खंड कुशीनगर के अधिशासी अभियंता एमके सिंह, बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी मंगलवार दोपहर में अमवा बांध का निरीक्षण कर एपी बांध पर पहुंचे और वहां एपी व नरवाजोत बांध पर बाढ़ सुरक्षा की तैयारियों व शासन की ओर से स्वीकृत परियोजनाओं का निरीक्षण किया। अभियंताओं की टीम ने नरवाजोत में किमी 1.700 पर ठोकर रिवेटमेंट व परक्यूपाइन निर्माण के कार्य, चैनपट्टी में किमी 1.480 पर ठोकर पुनर्स्थापना के कार्य, नोनियापट्टी में किमी 12.860 पर ठोकर रिवेटमेंट के जारी कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अवर अभियंताओं से कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि बाढ़ यहां की प्रमुख समस्या है। इससे हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए बांध की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने भी बांध सुरक्षा और परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed