{"_id":"602d61548ebc3ee915264fc5","slug":"instructed-to-correct-the-deficiencies-found-in-the-investigation-kushinagar-news-gkp3851497115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मिली कमियों को दूर करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मिली कमियों को दूर करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के अरनहवा गांव के जंगल टोले में चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का बीडीओ के निर्देश पर मंगलवार को एडीओ आईएसबी और जेई ने जांच की। इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में कुछ जगह गिट्टी की मात्रा कम मिली। इसके बाद संबंधित को उसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र पंचायत से अरनहवा गांव के जंगल टोला में इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने बीडीओ से निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ आनंद प्रकाश ने एडीओ आईएसबी श्याम मुरली मनोहर मिश्र और ब्लॉक के टीए राघवेंद्र पांडेय को जांच के लिए मंगलवार को गांव में भेजा। जांच में इंटरलॉकिंग के लिए बनी दीवार एक जगह टूटी मिली और कहीं-कहीं गिट्टी भी कम मिली। एडीओ आईएसबी श्याम मुरली मनोहर मिश्र ने बताया कि कुछ कमियां मिलीं हैं, जिसे सुधार के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विक्रमा यादव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत से जो भी कार्य हो रहे हैं। सभी को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। कही से कोई लापरवाही सामने नही आई है।
क्षेत्र पंचायत के कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश
जटहां बाजार। क्षेत्र पंचायत विशुनपुरा से इस समय राज्य वित्त और पंचम वित्त से नाली, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। बीडीओ को कई जगहों से निर्माण कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिल रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ ने सभी एडीओ और कार्यप्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मौके पर कार्यों का भौतिक सत्यापन करके फोटो सहित कार्यालय को जांच रिपोर्ट दें। बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि कुछ जगह से शिकायतें मिल रही थी, सभी एडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर कार्यों का सत्यापन कर फोटो सहित जांच रिपोर्ट दें।