फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   instep sister murder case on brother and nefue

Kushinagar News: सौतेली बहन के भाई और भतीजे पर हत्या का केस

Fri, 21 Jul 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
instep sister murder case on brother and nefue
फालोअप
विज्ञापन

धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर युवती की कर दी थी हत्या
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रिश्तेदारों के घर दी दबिश
पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवती के शव का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सौतैली बहन के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर जान लेने वाले भाई और भतीजे पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन गांवों में उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। देर शाम को गम और गुस्से के बीच पुलिस की मौजूदगी में अंशिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के माघी विशुनपुरा गांव निवासी रामगति यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से 48 वर्षीय योगेंद्र यादव है। उसके तीन बेटे हैं। दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दोनों पत्नी के परिवार वाले इसी गांव में रहते हैं। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी अंशिका अपनी मां के साथ घर रहती थी। रामगति यादव की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात अंशिका किसी की स्कूटी से घर आ रही थी। गांव के बाहर योगेंद्र ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अंशिका की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद योगेंद्र यादव अपने परिवार के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि सुनियोजित तरीके से घटना को योगेंद्र यादव ने अंजाम दिया है। क्योंकि युवती की हत्या के तत्काल बाद अपने परिवार के साथ घर छोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। गांव में तनाव को देखते हुए पूरी रात पुलिस तैनात रही। पुलिस ने योगेंद्र यादव और इसके बेटे मोनू पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed