{"_id":"690cf94eb90c4786b4075a5a","slug":"inspector-and-constable-suspended-for-trying-to-settle-molestation-case-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1126428-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छेड़खानी के मामले में सुलह कराने पर दारोगा व सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छेड़खानी के मामले में सुलह कराने पर दारोगा व सिपाही निलंबित
Fri, 07 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से जुड़े मामले में सुलह कराने पर एसपी ने बृहस्पतिवार को दरोगा अंकित सिंह व सिपाही अभिनव कुमार को निलंबित कर दिया। युवती के साथ दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़खानी की थी। युवती और उसके परिजन थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे तो कार्रवाई की बजाय दरोगा व सिपाही ने सुलह करा दी। एसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच कराई, जिसमें आरोप सही मिले। इस पर एसपी ने बृहस्पतिवार को दोनों को निलंबित कर दिया।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ करीब एक सप्ताह पहले इलाके के ही एक गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की थी। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई और फिर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि एक दलाल के प्रभाव में दरोगा अंकित सिंह व सिपाही अभिनव कुमार ने मामले में लीपापोती कर और दबाव बनाकर सुलह करा दी। इससे आरोपी व उसके परिजनों का मनोबल बढ़ गया।
इस पर पीड़िता और उसके परिजनों ने बीते मंगलवार को एसपी केशव कुमार से इसकी शिकायत की। एसपी ने मामले की गोपनीय जांच कराई जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप सच मिले। इस पर एसपी ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।