फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   inspection in apcent teacher

Kushinagar News: 73 स्कूलों की जांच में अनुपस्थित मिले तीन अनुदेशक और नौ शिक्षामित्र

Wed, 22 Mar 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
inspection in apcent teacher
- जांच के दौरान स्कूल में मिली विभिन्न कमियों पर छह शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बीईओ व जिला समन्वयक की टीम ने खड्डा के 68 व नेबुआ नौरंगिया के पांच समेत 73 परिषदीय विद्यालयों की जांच की। इसमें नौ शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन बाधित कर उनसे जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा जांच में विभिन्न कमियां मिलने पर छह शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि शासन के निर्देश पर खड्डा ब्लॉक के 68 व नेबुआ नौरंगिया के पांच समेत कुल 73 विद्यालयों की जांच की गई है। जांच के दौरान तीन अंशकालिक अनुदेशक व नौ शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले हैं।

अनुपस्थित अंशकालिक अनुदेशक व शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निरीक्षण के दिन का मानदेय बाधित कर अनुपस्थित अंशकालिक अनुदेशक व शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा छह शिक्षकों को विद्यालय में पाई गई विभिन्न कमियों के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed